फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Cricket: कोरोना के चलते अमेरिका और आयरलैंड के बीच पहला वनडे रद्द, अंपायर और नेट गेंदबाज संक्रमित

Sat, 25 Dec 2021 09:17 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच से पहले अमेरिकी टीम का एक नेट गेंदबाज और अंपायर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद इस मैच को रद्द कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
यूएसए बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के चलते बॉक्सिंग डे पर अमेरिका और आयरलैंड के बीच होने वाला पहला वनडे मैच रद्द कर दिया गया है। इस मैच से पहले एक अंपायर और अमेरिका के एक नेट गेंदबाज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अंपायर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके करीब संपर्क में रहे बाकी तीन अंपायरों को क्वारैंटीन कर दिया गया है। हालांकि तीनों अंपायरों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन उनके क्वारैंटीन में जाने के बाद मैच का आयोजन कराने के लिए कोई अधिकारी नहीं थे। इसी वजह से पहला वनडे मैच रद्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन


अमेरिका क्रिकेट की तरफ से बताया गया कि आयरलैंड क्रिकेट और अमेरिका क्रिकेट आईसीसी के साथ मिलकर काम करते रहेंगे। ताकि वनडे सीरीज के बाकी मैच खेले जा सकें। अगर ऐसा करने में कोई खतरा नहीं हुआ तो। 

रविवार को बाकी मैचों के आयोजन पर फैसला
क्रिकबज की खबर के अनुसार रविवार को सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा और सीरीज के बाकी मैचों के आयोजन पर फैसला होगा। फिलहाल सभी खिलाड़ी क्वारैंटीन हैं। यूएसए क्रिकेट के अनुसार 28 दिसंबर और 30 दिसंबर को होने वाला दूसरा और तीसरा वनडे फिलहाल तय शेड्यूल के अनुसार होगा। 
विज्ञापन


अमेरिका ने दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत
इससे पहले यूएसए ने पहले टी-20 मैच में आयरलैंड को हराकर इतिहास रच दिया था। यह किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली जीत थी। इस मुकाबले में अमेरिका ने आयरलैंड को 26 रनों से हराया था। अमेरिका को जीत दिलाने में गजानंद सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 42 गेंदों पर 65 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें