New Zealand Women vs Bangladesh Women (NZ W vs Ban W) ODI: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2022 में न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी जीत दर्ज करते हुए बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी है। न्यूजीलैंड ने बारिश से प्रभावित एकतरफा मैच में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया।
आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2022 में न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी जीत दर्ज करते हुए बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी है। न्यूजीलैंड ने बारिश से प्रभावित एकतरफा मैच में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया। बांग्लादेश के 141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने 42 गेंदें और नौ विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली। न्यूजीलैंड की तरफ से सूज़ी बेट्स ने सबसे अधिक 79 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहीं।
विज्ञापन
बांग्लादेश के 141 रन का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 36 के स्कोर पर उसे सोफ़ी डिवाइन के रूप में पहला झटका लगा। हालांकि इसके बाद मेजबान ने बिना कोई विकेट गंवाए 20 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। सूज़ी बेट्स (79*) और अमीलिया कर (47*) के बीच दूसरे विकेट के लिए 108 रनों की अटूट साझेदारी हुई।
इससे पहले डनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेला गया यह मुकाबला बारिश की वजह से देरी से शुरू हुआ और 27-27 ओवरों का रखा गया। टूर्नामेंट के पांचवें मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और बांग्लादेश को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 141 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
बांग्लादेश की तऱफ से शमीमा सुल्ताना और फरगाना हक की सलामी जोड़ी ने टीम को एक मजबूत शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर में 59 रनों की साझेदारी की। फ़्रांसिस मकाय ने शमीमा को 33 रन के स्कोर पर आउट कर बांग्लादेश को पहला झटका दिया। शमीमा के आउट होने के बाद बांग्लादेशी टीम के विकेटों के पतन की शुरुआत हो गई। लेकिन विकेटों के गिरने के बावजूद दूसरे छोर से फ़रजाना हक़ ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए विश्व कप का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। वह 63 गेंदों में 52 रन बनाकर रनआउट हुईं और इसके बाद बांग्लादेश की टीम आठ विकेट खोकर 140 रन बना सकी।