फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार टेस्ट चैपियनशिप के टॉप पर पहुंचा न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज का 2-0 से सूपड़ा साफ

Mon, 14 Dec 2020 01:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 12 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में ‘क्लीन स्वीप’ कर लिया और टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के समकक्ष शीर्ष पर भी पहुंच गई। वेस्टइंडीज ने चौथे दिन सोमवार को छह विकेट पर 244 रन से आगे खेलना शुरू किया।

विज्ञापन




पहली पारी में 329 रन से पिछड़ने के बाद फॉलोआन खेलते हुए उसे पारी की हार टालने के लिए 85 रन की जरूरत थी। वेस्टइंडीज टीम 317 रन पर आउट हो गई जो इस श्रृंखला में उसका सर्वोच्च स्कोर था। बारिश के कारण खेल थोड़ी देर से शुरू हुआ, लेकिन न्यूजीलैंड ने सकारात्मक शुरूआत की।



वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर दिन में चौथे ओवर में आउट हो गए। होल्डर ने 61 रन बनाए और जोशुआ डा सिल्वा के साथ 82 रन की साझेदारी भी की, उन्हें टिम साउदी ने बोल्ड किया। अलजारी जोसेफ ने दो छक्के और तीन चौके समेत 24 रन बनाए, लेकिन साउदी की गेंद पर विकेटकीपर बी जे वाटलिंग को कैच दे बैठे।
विज्ञापन




साउदी का यह मैच में सातवां विकेट था और उनके कुल 296 विकेट हो गए हैं । वह न्यूजीलैंड के लिए 300 टेस्ट विकेट लेने वाले रिचर्ड हैडली और डेनियल विटोरी के बाद तीसरे गेंदबाज बनने की दहलीज पर हैं। टेस्ट क्रिकेटमें पदार्पण करने वाले विकेटकीपर डा सिल्वा ने 77 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन नील वेगनेर की गेंद पर आउट हो गए।



आखिरी बल्लेबाज शेनोन गैब्रियल को वेगनेर ने खाता खोले बिना बोल्ड कर दिया। इस जीत से न्यूजीलैंड के ऑस्ट्रेलिया के समान 116 अंक हो गए हैं जो टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष पर है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भी न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड को पछाड़कर तीसरे स्थान पर आ गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें