फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs SCO: न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 16 रनों से हराया, सेमीफाइनल की रेस में बरकरार, भारत की मुश्किलें बढ़ी

Wed, 03 Nov 2021 07:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए उन्हें यह मैच जीतना होगा। स्कॉटलैंड के खिलाफ हारने पर भारत के भी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। 
विज्ञापन
स्कॉटलैंड का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते कीवी खिलाड़ी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड के बीच मैच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 172 रन बनाए। 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम सिर्फ 156 रन बना पाई और यह मैच 16 रन से हार गई। स्कॉटलैंड के लिए सबसे ज्यादा 42 रन मिशेल लीस्क ने बनाए, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। न्यूजीलैंड की दूसरी जीत से भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं और कम हो गई हैं। अब अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के हारने पर ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा।
  • ट्रेंट बोल्ट ने कप्तान कोएट्जर का विकेट लिया। उन्होंने 11 गेंदों में 17 रन बनाए। 
  • जॉर्ज मुंशी 18 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट। इश सोढ़ी ने लिया विकेट।  
  • साउदी ने मैथ्यू क्रास का विकेट लिया। उन्होंने 29 गेंदों में 27 रन बनाए।
  • मैक्लॉएड 15 गेंदों में 12 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बने। 
  • सोढ़ी ने बेरिंगटन को कॉन्वे के हाथों कैच कराया। उन्होंने 17 गेंदों में 20 रन बनाए। 
विज्ञापन

कीवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 56 गेंदों में 93 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 33 रन बनाए, जबकि कप्तान विलियमसन बिना खाता खोले आउट हुए। स्कॉटलैंड के लिए ब्रेडली व्हील और सैयान शरीफ ने दो-दो विकेट लिए। 
  • डैरी मिशेल 13 रन बनाकर आउट। सैयान शरीफ को मिला विकेट। 
  • कप्तान केन विलियम्सन बिना खाता खोले आउट हुए। सैयान शरीफ ने मैथ्यू क्रॉस के हाथो कैच कराया। 
  • डेवोन कॉनवे एक रन बनाकर आउट। मैथ्यू क्रॉस ने मार्क वाट की गेंद पर कैच पकड़ा। 
  • क्रिस ग्रीव्स ने ब्रेडली व्हील की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स का कैच पकड़ा। उन्होंने 37 गेंदों में 33 रन बनाए। 
  • ओपनर गुप्टिल भी 56 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट। ब्रेडली व्हील ने मैक्लॉयड के हाथो कैच कराया। 



भारत को हराने के बाद आत्मविश्वास से भरपूर न्यूजीलैंड ने अब स्कॉटलैंड को भी हराकर सेमीफाइनल में अपना दावा मजबूत कर लिया है। पहले मैच में पाकिस्तान से हारने के बाद केन विलियम्सन की टीम ने भारत को आठ विकेट से हराकर वापसी की। न्यूजीलैंड टीम को अंतिम चार में पहुंचने के लिए बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। पाकिस्तान और भारत जैसी मजबूत टीमों से उसके मुकाबले हो चुके हैं और अब उसे नामीबिया और अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। हालांकि अफगानिस्तान से उसे चुनौती मिल सकती है। 
विज्ञापन


स्कॉटलैंड क्वालिफायर में सारे मैच जीतकर सुपर 12 में पहुंची थी लेकिन उसे नामीबिया और अफगानिस्तान ने हराया। अफगानिस्तान के खिलाफ तो वह 60 रन पर आउट हो गई और 130 रन से पराजय का सामना करना पड़ा। अब न्यूजीलैंड ने भी उसे हरा दिया है।

क्या हैं सेमीफाइनल के समीकरण
दूसरे ग्रुप में पाकिस्तान की टीम ने अपने चारों मैच जीत लिए हैं और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है। वहीं इस ग्रुप से सेमीफाइनल में जाने के लिए न्यूजीलैंड सबसे प्रबल दावेदार है। अगर अफगानिस्तान अपने बाकी दोनों मैच जीत लेता है तो आठ अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ कीवी टीम के हारने पर भारत और अफगानिस्तान के लिए भी सेमीफाइल के दरवाजे खुल जाएंगे। इस स्थिति में तीनों टीमों के छह अंक होंगे और बेहतर रन रेट वाली टीम सेमीफाइनल खेलेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें