फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvPAK: विलियमसन-टेलर की शतकीय साझेदारी, पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड को संभाला

Sat, 26 Dec 2020 01:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मोनगानुई
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : twitter@blackcaps
विज्ञापन

पकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत शनिवार से बे ओवल में हो गई। मैच के दिन टॉस जीतकर पकिस्तान गेंदबाजी का फैसला किया और पहले सत्र में शानदार शुरुआत की। मेहमान टीम की तरफ से शाहीन अफरीदी ने घातक गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को 13 रन के स्कोर पर ही पवेलियन भेज दिया। एक समय पर न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन इसके बाद कप्तान केन विलियमसन और अनुभवी रोस टेलर ने मिलकर उसे संभाला और मजबूत स्थिति में ले गए। 

विज्ञापन


टेलर ( 70) और विलियमसन (94*) ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। टेलर ने अपना 34वां टेस्ट अर्धशतक और करियर का दूसरा सबसे धीमा पचासा लगाया। हालांकि वह 70 रन के स्कोर पर अफरीदी का शिकार बने लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। विलियमसन और टेलर टेस्ट में 150 से ज्यादा बार साथ में बल्लेबाजी कर चुके हैं और 50 से अधिक की औसत से 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

उधर दूसरी छोर पर विलियमसन ने हेनरी निकोल्स के साथ मिलकर एक और मजबूत साझेदारी की। दोनों साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अब तक 89 रनों की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर न्यूजीलैंड ने तीन विकेट खोकर 222 रन बना लिए हैं। विलियमसन अपने शतक तो निकोल्स अपने अर्धशतक के करीब हैं। वहीं पाकिस्तान की तरफ से तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने सभी तीन विकेट अपने नाम किए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें