फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvPAK: पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत, टिम साउदी ने हासिल की खास उपलब्धि

Tue, 29 Dec 2020 09:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मॉन्गनुई
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BLACKCAPS
विज्ञापन

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट माउंट मौन्गानुई में खेला जा रहा है। चौथे दिन का खेल खत्म होने पर मेजबान न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में नजर आ रही है और आखिरी दिन के खेल में जीत के लिए उसे पाकिस्तान के सात खिलाड़ियों को आउट करना होगा। वहीं पाकिस्तान को जीत के लिए 302 रनों की दरकार है।

विज्ञापन


मैच में न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 373 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने अपने 3 विकेट गंवा दिए हैं। चौथे दिन स्टंप्स के समय मेहमान टीम की तरफ से अजहर अली (34) और फवाद आलम (21) रन बनाकर क्रीज पर हैं और पाकिस्तान को अभी भी जीत के लिए 302 रनों की जरुरत है।

इससे पहले पकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन न्यूजीलैंड ने केन विलियमसन की शतकीय पारी और रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स और बीजे वाटलिंग की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 431 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम पहली पारी में मोहम्मद रिजवान और फहीम अशरफ की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 239 रन ही बना पाई। 
विज्ञापन


दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने टॉम लाथम और टॉम ब्लंडेल की अर्धशतकीय पारियों के दम पर पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाया और पारी घोषित कर दी। इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज शान मसूद और आबिद अली बिना खाता खोले आउट हो गए और बिना कोई रन बनाए ही पाकिस्तान ने दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद हैरिस सोहेल और अजहर अली ने 37 रनों की साझेदारी की लेकिन इसी स्कोर पर हैरिस सोहेल 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तीन विकेट जल्दी-जल्दी गिरने के बाद अजहर अली और फवाद आलम ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच अभी तक चौथे विकेट के लिए 34 रनों की अविजित साझेदारी हो चुकी है। 

टिम साउदी के 300 टेस्ट विकेट
न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने अभी तक सबसे ज्यादा दो विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे किए।

कीवी गेंदबाज जेमिसन पर लगा जुर्माना:
मैच के दौरान न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन द्वारा की गई एक गलती उनपर भारी पड़ गई। आईसीसी ने उनपर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़े। दरअसल मैच के 75वें ओवर में पाकिस्तान की पहली पारी के दौरान अपनी गेंदबाजी पर गेंद को पकड़ा और उस वक्त क्रीज पर मौजूद फहीम अशरफ की तरफ थ्रो कर दिया जबकि अशरफ उस समय पिच से दूर थे और रन लेने की कोई कोशिश नहीं की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें