भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है। उनके स्टार खिलाड़ी और दुनिया के दूसरे नंबर के गेंदबाज नील वैगनर पहल टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वैगनर की जगह पर तेज गेंदबाज मैट हेनरी को बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया है।
दरअसल न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज नील वैगनर अपने पहले बच्चे के जन्म के मौके पर अपने परिवार वालों के साथ रहेंगे और इसी वजह से वो शुक्रवार से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
बता दें कि वैगनर इस समय गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं और अपने करियर में 47 टेस्ट मैचों में 204 विकेट चटका चुके हैं। वहीं हेनरी की बात करें तो उन्होंने अभी तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं और 30 विकेट लिए हैं। हालांकि हेनरी को पहले टेस्ट में मौका मिलना मुश्किल ही है क्योंकि जेमिसन ने भारत के खिलाफ वनडे में शानदार गेंदबाजी की थी ऐसे में मेजबान टीम 6'8 फुट लंबे तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को उतार सकती है।
न्यूजीलैंड की टीम:
केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लाथम, टॉम ब्लंडल, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टिम साउदी, मैट हेनरी , ट्रेंट बोल्ट, एजाज पटेल, काइले जेमिसन और डैरिल मिचेल।