चोट के कारण विलियम्सन न्यूजीलैंड के हालिया भारत दौरे से बाहर हो गए थे। तब टॉम लाथम की अगुआई में न्यूजीलैंड ने रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम पर 3-0 से जीत दर्ज की थी। उनकी वापसी से न्यूजीलैंड के पास आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने का मौका होगा। टॉम लाथम कप्तान बने रहेंगे, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी, जिन्होंने हाल ही में घोषणा की थी कि वह इस विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे, को भी टीम में शामिल किया गया है। अगर न्यूजीलैंड फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं करती है तो साउदी का टेस्ट करियर हैमिल्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में समाप्त हो सकता है।
न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने अनुभव और युवाओं के मिश्रण के साथ एक संतुलित टीम का चयन किया, लेकिन कुछ बड़े नामों को भी बाहल किया। तेज गेंदबाज बेन सियर्स और काइल जैमीसन चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं, जबकि मध्यक्रम के बल्लेबाज मार्क चैपमैन की जगह विलियम्सन को टीम में शामिल किया गया है। हाल ही में भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाली स्पिन जोड़ी एजाज पटेल और ईश सोढ़ी को इस सीरीज के लिए गेंदबाजी लाइनअप में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, उनके साथी स्पिनर मिचेल सैंटनर के दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए टीम से जुड़ने की उम्मीद है। वह मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं।
उभरते हुए ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को अपने मजबूत घरेलू प्रदर्शन के बाद कॉल-अप मिला। चयनकर्ता सैम वेल्स ने सीरीज के लिए उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'यह सीरीज हमारे लिए न केवल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बल्कि अपने बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक टिम साउदी को विदाई देने के लिए भी महत्वपूर्ण है। न्यूजीलैंड क्रिकेट में टिम का योगदान अमूल्य है और मुझे विश्वास है कि टीम और फैंस समान रूप से एक सम्मानित इंग्लिश टीम के खिलाफ इस हाई-प्रोफाइल सीरीज में उन्हें सम्मानित करने के लिए उत्सुक होंगे।
न्यूजीलैंड टेस्ट टीम: टॉम लाथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर (दूसरा और तीसरा टेस्ट), नाथन स्मिथ, टिम साउदी, केन विलियम्सन, विल यंग।
सीरीज का शेड्यूल
| टेस्ट |
तारीख |
मैदान |
जगह |
| पहला टेस्ट |
28 नवंबर - 2 दिसंबर |
हेगले ओवल |
क्राइस्टचर्च |
| दूसरा टेस्ट |
6 - 10 दिसंबर |
बेसिन रिजर्व |
वेलिंगटन |
| तीसरा टेस्ट |
14 - 18 दिसंबर |
सेडन पार्क |
हैमिल्टन |