फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs ENG: ब्रॉड की गेंदबाजी से न्यूजीलैंड पर डे-नाइट टेस्ट में हार का खतरा, विलियम्सन खाता भी नहीं खोल पाए

Sat, 18 Feb 2023 10:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई

सार

न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 63 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। ब्रॉड ने 21 रन देकर चार विकेट लिए। अभी मेजबान टीम लक्ष्य से 331 रन पीछे है। ब्रॉड ने डेवोन कॉनवे (12), केन विलियम्सन (00), टॉम लाथम (15) और पहली पारी में शतक बनाने वाले ब्लंडेल (01) के विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदबाजी और आक्रामक खेलने की रणनीति ने इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। वहीं, जो रूट (57), हैरी ब्रुक (54) और बेन फोक्स (51) के पांच रन प्रति ओवर की गति से रन बनाने के चलते इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 374 रन बना लिए। पहली पारी की 19 रन की बढ़त को मिलाकर उसके पास 393 रन की कुल बढ़त हो गई।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 63 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। ब्रॉड ने 21 रन देकर चार विकेट लिए। अभी मेजबान टीम लक्ष्य से 331 रन पीछे है। ब्रॉड ने डेवोन कॉनवे (12), केन विलियम्सन (00), टॉम लाथम (15) और पहली पारी में शतक बनाने वाले ब्लंडेल (01) के विकेट लिए हैं। 

अगर न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल करती है तो चौथी पारी में सबसे बड़ा और कुल मिलाकर छठा श्रेष्ठ लक्ष्य हासिल करेगी। डेरिल मिचेल (13) और ब्रेसवेल (25) क्रीज पर डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें