फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम से क्यों बाहर हुए एजाज पटेल, कीवी कोच ने बताई वजह

Thu, 23 Dec 2021 02:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

गैरी स्टीड ने बताया है कि उन्होंने हमेशा से ही टीम की जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को चुना है और जिन खिलाड़ियों को चुना गया है वो टीम में फिट बैठते हैं। 
 
विज्ञापन
एजाज पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल को टीम में जगह नहीं दी गई है। भारत के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रचने वाले एजाज को टीम से बाहर रखना किसी को समझ नहीं आ रहा। न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं के इस फैसले पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में कीवी टीम के कोच गैरी स्टीड ने बताया है कि एजाज टीम में फिट नहीं थे इसलिए उन्हें मौका नहीं दिया गया है। वहीं रचिंद्र रवींद्र को स्पिन ऑलराउंडर के रूप में जगह दी गई है। केन विलियमसन भी इस सीरीज में कीवी टीम का हिस्सा नहीं हैं। 
विज्ञापन


एजाज को टीम से बाहर रखने के फैसले पर गैरी स्टीड ने कहा कि भारत में रिकॉर्ड बनाने वाले एजाज के लिए आपको बुरा लग सकता है, लेकिन वो हमेशा ही टीम की जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को चुनते हैं। उनके अनुसार जिन खिलाड़ियों को चुना गया है वो बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में फिट बैठते हैं। 

न्यूजीलैंड में एजाज का रिकॉर्ड खराब 
एजाज ने अब तक न्यूजीलैंड में तीन टेस्ट मैच खेले हैं और किसी भी मैच में उन्हें विकेट नहीं मिला है। तीन मैचों में एजाज ने 49 ओवर की गेंदबाजी की है और 106 रन भी खर्चे हैं, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। इससे पहले एजाज बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड में 43 ओवर की गेंदबाजी कर चुके हैं, पर कोई विकेट नहीं ले पाए हैं।
विज्ञापन


पहली बार पूरी सीरीज में कप्तानी करेंगे लाथम
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर टॉम लाथम पहली बार पूरी सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे। इससे पहले वो चार बार विलियमसन की गौरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल चुके हैं। भारत के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने दूसरे मैच में कप्तानी की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें