फिल्म 83 में 1983 वर्ल्डकप से जुड़ी कई कहानियां बताई गई हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 83 में 1983 वर्ल्डकप से जुड़ी कई कहानियां बताई गई हैं। इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे भारत ने विवियन रिचर्ड्स का विकेट हासिल किया था। मदनलाल ने इस दिग्गज बल्लेबाज को आउट कर अपना बदला पूरा किया था। हाल ही में कपिलदेव ने बताया है कि वो फाइनल मैच में मदनलाल से गेंदबाजी नहीं कराना चाहते थे, लेकिन मदनलाल ने उनसे गेंद छीनकर ओवर किया था। इस ओवर में कैरियबियाई बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स आउट हो गए थे और मैच पलट गया था।
फाइनल मैच में टीम इंडिया सिर्फ 183 रन बनाकर आउट हो गई थी और वेस्टइंडीन ने इसके जवाब में दो विकेट पर 57 रन बना लिए थे। वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स लय में दिख रहे थे और उन्हें आउट करना भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। ऐसे में मदनलाल ने खुद कपिल से गेंद लेकर विवियन को आउट किया था।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक नीजी चैनल से बातचीत में कपिलदेव ने यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मदनलाल को रिचर्ड्स ने तीन बाउंड्री मारी थी फिर भी वो गेंदबाजी करना चाहते थे। मैंने बोला मदीपा आप थोड़ा आराम करो, लेकिन वह नहीं माने और बोले कि मुझे गेंद देदो मैं रिचर्ड्स को आउट करूंगा। मदनलाल के जिद करने पर कपिल ने गेंद दे दी। इस ओवर में मदन ने रिचर्ड्स को आउट किया। कपिल देव ने कैच पड़ा और मैच पलट गया। मदनलाल की जिद के आगे पहले कपिलदेव झुके और फिर रिचर्डस को भी झुकना पड़ा।
मदनलाल की जिद पूरी हुई
विवियन रिचर्ड्स के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 140 रन पर सिमट गई और भारत पहली बार विश्वकम का चैंपियन बना। 83 फिल्म में इस वर्ल्डकप से जुड़ी और भी कई कहानियां बताई गई हैं। श्रीकांत अपने कप्तान कपिल देव को पागल कहते थे। उन्होंने इसकी वजह भी बताई। वहीं सैयद किरमानी ने बताया कि कैसे उनके कहने पर कपिलदेव का मनोबल बढ़ा था और उन्होंने जिम्मबाब्वे के खिलाफ 175 रन जड़ दिए थे।