रवि शास्त्री को अनिल कुंबले का टीम इंडिया का कोच बनना रास नहीं आ रहा है और लगातार बयान देने के बाद उन्होंने एक समिति से इस्तीफा दे दिया जिसमें कुंबले उनके बॉस थे।
पिछले महीने कुंबले शास्त्री को पीछे छोड़कर टीम इंडिया के अगले कोच बने थे। कोच बनने से चूकने के बाद शास्त्री ने बीसीसीआई की क्रिकेट समिति से खास सदस्य सौरव गांगुली की खुलकर आलोचना की। साथ ही पूरी चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठा दिए।
लगातार बयान देने के बाद टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर ने एक और धमाका करते हुए आईसीसी की उस क्रिकेट समिति से इस्तीफा दे दिया जिसके मुखिया अनिल कुंबले हैं।
54 साल के शास्त्री आईसीसी के क्रिकेट समिति में मीडिया प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा, "मैंने पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया था। मेरी कुछ निजी प्राथमिकताएं हैं और मैं इससे 6 साल से जुड़ा रहा हूं।"