फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में पाक के साथ कोई मैच नहीं: राजीव

Mon, 04 Feb 2013 02:55 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा हालात के मद्देनजर निकट भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम का पाकिस्तान के खिलाफ कोई मैच होने की संभावना नहीं है। शुक्ला ने कहा कि आईपीएल को पाकिस्तानी खिलाड़ियों से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन वर्ष 2014 के आईपीएल संस्करण के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नीलामी प्रक्रिया में शामिल करने को लेकर विचार विमर्श करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए फिलहाल पाकिस्तानी टीम के साथ भारत का कोई मैच होने की संभावना नहीं है। आईपीएल अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए फिलहाल भारतीय टीम की पाकिस्तान के साथ किसी तटस्थ स्थान पर खेलने की कोई योजना नहीं है। हमें सरकार की हरी झंडी का इंतजार करना होगा तभी हम पाकिस्तानी टीम की मेजबानी कर सकते है।

शुक्ला ने साथ ही कहा कि आईपीएल में कई अंपायर और कोच पाकिस्तान से हैं और उनकी उपस्थिति से कोई समस्या नहीं है। लेकिन आईपीएल के अगले संस्करण में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लीग में शामिल करने को लेने के मुद्दे पर विचार विमर्श के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें