रोहित शर्मा ने साल 2013 में कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर वेस्टइंडीज के ही खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। रोहित शर्मा ने 108 वनडे मैच खेलने के बाद टेस्ट में डेब्यू किया था।
हिटमैन रोहित ने अपने करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट की शुरुआत 177 रन की पारी के साथ की। इसके बाद अगले ही टेस्ट में रोहित ने वानखेड़े के मैदान पर 111 रन की शतकीय पारी खेली थी। रोहित की बदौलत ही भारत वो श्रृंखला जीत पाया था। ऐसे में उनका टेस्ट डेब्यू एक ड्रीम डेब्यू साबित हुआ था।
वनडे में तीन बार दोहरा शतक लगाने का कमाल करने वाले रोहित का जादू टेस्ट क्रिकेट में नहीं चल सका। 43 टेस्ट पारियों में रोहित करीब 40 की एवरेज से 1479 रन ही बना सके।