आईपीएल के मैदान में अनोखे कारनामे देखने को मिलते हैं। मगर मैदान में दोनों टीमों से गलती हो जाए और वो अंपायर तथा मैच रेफरी दोनों की ही नजर में न आए, तो क्या कहा जा सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान, जब फील्ड पर हुई एक गलती मैच-रेफरी और अंपायर की नजर में नहीं आई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का छठा ओवर फेंकने जसप्रीत बुमराह आए। ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड वॉर्नर ने चौका जड़ा और टीम का स्कोर पावरप्ले में 34 रन तक लेकर गए। पारी का सातवां मिचेल मैकलेनेघन को दिया गया। इस ओवर की पहली गेंद भी डेविड वॉर्नर ने ही खेली, जिसपर उन्होंने सिंगल लिया।
दरअसल, ओवर खत्म हो जाने के बाद गेंदबाजी को छोर बदल जाता है और इस लिहाज से सामने वाले बल्लेबाज को अगले ओवर की पहली गेंद खेलने को मिलती है। हालांकि, इस मैच में ऐसा नहीं हुआ। संभव है कि यदि ऐसा होता, तो सनराइजर्स की पारी हा सूरत-ए-हाल कुछ अलग ही होता।