वीरेंद्र सहवाग को चेन्नई में अक्तूबर में होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन का कप्तान चुना गया है। इसके अलावा वेस्ट जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन के 15 सदस्यीय दल में गौतम गंभीर, विराट कोहली, युवराज सिंह और हरभजन सिंह को भी शामिल किया गया है।
मंगलवार को यहां हुई जोनल चयन समिति की बैठक में टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इससे पहले सहवाग को 2012-13 के लिए रणजी ट्राफी में दिल्ली की टीम का कप्तान चुना गया था। दलीप ट्रॉफी के लिए चुने गए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी फिलहाल टी-20 वर्ल्ड के लिए श्रीलंका में मौजूद हैं।
टीम: वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), गौतम गंभीर, विराट कोहली, युवराज सिंह, शिखर धवन, पारस डोगरा, रजत भाटिया, मयंक सिधाना, हरभजन सिंह, नितिन सैनी, इशांत शर्मा, परविंदर अवाना, हर्षल पटेल, विकास मिश्रा एवं ऋषि धवन।