फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रपाल ने बेटे के साथ निभाई दोहरी शतकीय साझेदारी

Wed, 26 Sep 2012 12:21 AM IST
जार्जटाउन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट में पिता-पुत्र की जोड़ियों के खेलने का लंबा इतिहास रहा है लेकिन वेस्ट इंडीज के स्टार बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपाल ने यहां क्लब स्तरीय मैच में अपने बेटे तेगनारायण के साथ दोहरी शतकीय साझेदारी निभाकर इसमें नया इतिहास जोड़ दिया।
विज्ञापन


चंद्रपाल को आईसीसी ट्वंटी-20 के लिए वेस्ट इंडीज की टीम में नहीं चुना गया है लेकिन वह यहां क्लब स्तरीय मैच खेलकर खुद को व्यस्त रखे हुए हैं। उन्होंने शनिवार को मेजबान गांधी यूथ आर्गनाइजेशन की तरफ  से खेलते हुए ट्रांसपोर्ट स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ  नाबाद 143 रन बनाए। साथ ही उन्होंने अपने पुत्र तेगनारायण के साथ तीसरे विकेट के लिए 256 रन की अटूट साझेदारी की।

तेगनारायण भी अपने पिता की तरह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए जबकि सीनियर चंद्रपाल की पारी में सात चौके और दस छक्के शामिल हैं। पिता-पुत्र की बेहतरीन साझेदारी से गांधी यूथ आर्गनाइजेशन ने सीमित ओवरों का यह मैच 125 रन से जीता। चंद्रपाल ने इससे पहले दो अन्य मैचों में 90 और 68 रन की दो नाबाद पारियां खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें