फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babar Azam: बाबर आजम ने चुनी विश्व टी20 एकादश, विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह के अलावा मलिंगा को भी किया नजरअंदाज

Sat, 17 May 2025 05:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाबर आजम ने विश्व टी20 एकादश का चुनाव किया। चूंकि उन्हें एक देश से अधिकतम दो खिलाड़ियों को चुनना था, इसलिए पाकिस्तानी स्टार ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में शामिल किया और विराट कोहली तथा जसप्रीत बुमराह को नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने विश्व टी20 इलेवन चुनी है, जिसमें सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों को मौका दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस टीम में न ही विराट कोहली को मौका मिला है और न ही जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया गया है। ये दोनों खिलाड़ी इस प्रारूप के बादशाह हैं। इसके अलावा बाबर ने श्रीलंका के महान गेंदबाज लसिथ मलिंगा को भी विश्व टी20 इलेवन में शामिल करने लायक नहीं समझा। 
विज्ञापन

रोहित और सूर्या को मिली जगह
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जाल्मी की अगुआई कर रहे बाबर आजम ने विश्व टी20 एकादश का चुनाव किया। चूंकि उन्हें एक देश से अधिकतम दो खिलाड़ियों को चुनना था, इसलिए पाकिस्तानी स्टार ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में शामिल किया और विराट कोहली तथा जसप्रीत बुमराह को नजरअंदाज कर दिया।

बाबर आजम की विश्व टी20 एकादश 
  • रोहित शर्मा (भारत)
  • मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)
  • फखर जमान (पाकिस्तान)
  • सूर्यकुमार यादव (भारत)
  • जोस बटलर (इंग्लैंड)
  • डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)
  • मार्को यानसेन (दक्षिण अफ्रीका)
  • राशिद खान (अफगानिस्तान)
  • पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
  • मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
  • मार्क वुड (इंग्लैंड)
विज्ञापन

मलिंगा को किया नजरअंदाज
हैरानी की बात यह है कि बाबर आजम की विश्व टी20 एकादश में एक भी श्रीलंकाई खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। पाकिस्तान स्टार की नजरों में श्रीलंका के महान गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी ज्यादा प्रभावी नहीं है। उन्हें इस टीम में शामिल नहीं करने के पीछे यही एक कारण हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें