फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs KKR: भारतीय सैनिकों के सम्मान में मैच से पहले होगा राष्ट्रगान, चिन्नास्वामी से दिया जाएगा एकता का संदेश

Sat, 17 May 2025 05:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने बताया कि मैच शुरू होने से ठीक पहले शाम सात बजकर 25 मिनट पर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खिलाड़ी, मैच अधिकारियों के साथ ही स्टेडियम पर मौजूद सभी लोग भारतीय सेना के सम्मान में राष्ट्रगान गाएंगे।
विज्ञापन
आरसीबी बनाम केकेआर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मैच से पहले भारतीय सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रगान होगा। आरसीबी और केकेआर के बीच मैच से आईपीएल 2025 के शेष मुकाबले शुरू हो रहे हैं जिन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था। दोनों देशों के बीच सीजफायर के एलान के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल का संशोधिक कार्यक्रम जारी किया था। 
विज्ञापन

Trending Videos

शाम 7.25 बजे होगा राष्ट्रगान 
आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने बताया कि मैच शुरू होने से ठीक पहले शाम सात बजकर 25 मिनट पर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खिलाड़ी, मैच अधिकारियों के साथ ही स्टेडियम पर मौजूद सभी लोग भारतीय सेना के सम्मान में राष्ट्रगान गाएंगे। प्रसारणकर्ता ने पोस्ट में लिखा, आज शाम 7.25 बजे हम सभी हर एक सैनिक के सम्मान में राष्ट्रगान के लिए एकत्रित होंगे, जो हमारे लिए खड़े रहे। यह पल उनके नाम होगा और यह हमारी एकता होगी।
 

सीएसके-केकेआर के बीच मैच से पहले बजा था राष्ट्रगान
इससे पहले, केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मुकाबले से पहले भी ऑपरेश सिंदूर की सफलता के बाद राष्ट्रगान बजाया गया था और खिलाड़ियों के साथ ही बीसीसीआई के अधिकारी बाउंड्री के पास सशस्त्र बल के सम्मान में खड़े हुए थे। यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर हुआ था और स्क्रीन पर संदेश दिखाया गया था, 'हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।'

ये भी पढ़ें: RCB vs KKR: बारिश डालेगी आरसीबी और केकेआर के बीच मैच में खलल? बेनतीजा रहा मुकाबला तो किसे होगा फायदा; जानें
विज्ञापन

मैच के दौरान बारिश की संभावना
आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबले का सभी को इंतजार है, लेकिन बारिश इस मैच में खलल डाल सकती है। मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है जिससे मैच बेनतीजा भी रह सकता है। अगर मैच नहीं हो सका और इसे रद्द करना पड़ा तो इससे दोनों टीमों को नुकसान होगा। गत चैंपियन केकेआर की टीम इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होगी क्योंकि वह आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें