बॉलीवुड स्टार और कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई पछतावा नहीं है कि सौरव गांगुली को उनकी इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी ने कप्तान के पद से हटा दिया था। यह पूछने पर कि जिस तरह से उन्होंने गांगुली के साथ व्यवहार किया, क्या उन्हें पछतावा नहीं होता। तो शाहरुख ने जवाब दिया कि उन्होंने कभी भी किसी भी तरह से गांगुली का अपमान नहीं किया।