फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर बोले, मुझ पर कोई दबाव नहीं था

Sat, 02 Mar 2013 11:54 PM IST
हैदराबाद/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शुरुआती तीन विकेट झटक कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेलने वाले मध्यम तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि चेन्नई में पहले टेस्ट में कोई विकेट नहीं ले पाने का उन पर कोई दबाव नहीं था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मुझे चेन्नई में कोई विकेट नहीं मिला था लेकिन मुझ पर कोई दबाव नहीं था। मेरा मुख्य लक्ष्य यहां स्टंप्स की लाइन में गेंदबाजी करना था और इससे मुझे ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम में तीन विकेट लेने में मदद मिली। चूंकि विकेट धीमा था और कुछ गेंदें नीची रह रही थीं इसलिए मेरे लिए यह योजना कारगर रही। हम सभी जानते हैं कि भारतीय परिस्थितियों में स्पिनरों का दबदबा रहता है इसलिए यदि कोई मध्यम तेज गेंदबाज कम से कम दो विकेट निकाल ले तो अच्छा लगता है।’
विज्ञापन


भुवनेश्वर ने साथ ही कहा कि देश के लिए टेस्ट खेलना हमेशा सपना होता है और जब मुझे पहला विकेट मिला तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें