'हमारी लड़कियों ने मेहनत की, लेकिन किसी ने परवाह नहीं की'
थांजा ने अपने देश की महिला टीम के लिए कहा, 'हमारी लड़कियों ने बहुत मेहनत की, उन्होंने बहुत अच्छा खेला। लेकिन जब कोई भी उनके समर्थन में नहीं आता तो कैसा महसूस होता होगा? क्या उन्होंने पहले ही मान लिया था कि हम हार जाएंगे? क्या यही संदेश देना था?'
उन्होंने भारतीय क्रिकेट संस्कृति की तारीफ करते हुए कहा, 'आप लोग इस खेल को जीते हैं… यह आपके लिए नाश्ता, दोपहर और रात का खाना है। आप इस वर्ल्ड कप के असली विजेता हैं, और आप इस जीत के हकदार हैं।'