फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में लगातार 7 जीत, टीम इंडिया को मिला ये सिला!

Mon, 30 Mar 2015 11:56 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
45 दिन तक 14 टीमों के बीच चले महासंग्राम के बाद वर्ल्ड कप अब खत्म हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया पांचवीं बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। पहली बार फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड टीम का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सुंदर सपना टूट गया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में भले ही ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बन गई हो लेकिन न्यूजीलैंड और टीम इंडिया ने चमत्कारिक प्रदर्शन कर सभी को चौंका जरूर दिया था। खासकर टीम इंडिया ने, जिसके बारे में कहा जा रहा था कि उसे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की तेज पिचों पर खेलने में काफी दिक्कत आएगी लेकिन धोनी के धुरंधरों ने ऐसा गजब का खेल दिखाया कि टीम ने एक नहीं लगातार 7 मैचों में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना लिया। हालांकि सेमीफाइनल में उसे मेजबान ऑस्ट्रेयिला के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा।

टीम की सबसे कमजोर कड़ी कही जाने वाली भारतीय गेंदबाजी ने अपने 8 मैचों में 80 में से 77 विकेट झटके थे। लगातार जीत और गेंदबाजों का लाजवाब प्रदर्शन के बावजूद उसे आईसीसी ने जोर का झटका दिया है। उसे यह झटका तब लगा जब कहा जा रहा था कि आईसीसी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को खूब सहुलियतें दे रही है।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के 4, भारत का एक भी खिलाड़ी टीम में नहीं

वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी ने अपनी वनडे ड्रीम टीम का ऐलान कर दिया है। इस ड्रीमें में वर्ल्ड कप में उपविजेता रही न्यूजीलैंड के 4 क्रिकेटर शा‌मिल हैं तो विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ 3 खिलाड़ी ही इस सूची में जगह बना सके हैं।

12 सदस्यीय टीम में सबसे ज्यादा न्यूजीलैंड के 4 खिलाड़ी शामिल हैं। सहमेजबान न्‍यूजीलैंड पहली बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा ‌था। वहीं क्वार्टर फाइनल में ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम से 2 खिलाड़ी को जगह दी गई है।

लेकिन आईसीसी की ओर से घोषित की गई इस 12 सदस्यीय टीम में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भारत के एक भी खिलाड़ी को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है। जबकि श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा और जिम्बाब्वे के कप्तान ब्रेंडन टेलर भी इस टीम में जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं। संगकारा और टेलर ही दो ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी टीम अंतिम 4 में नहीं पहुंच सकी थी।

आईसीसी की नजर में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली टीम इंडिया का एक भी खिलाड़ी इस टीम में शामिल करने योग्य नहीं समझा गया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे उनकी टीम में जगह बनती थी लेकिन उन्हें नहीं रखा गया।

आईसीसी के अनुसार, विशेषज्ञों की एक टीम ने इस टीम का चयन किया है। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है। आंकड़े भी चयन का आधार थे लेकिन यही सिर्फ एकमात्र आधार नहीं था।
विज्ञापन

आईसीसी की ड्रीम टीम चयन में एक और अजीब फैसला

आईसीसी की वनडे ड्रीम टीम में किसी भी भारतीय खिलाड़ी को नहीं शामिल करने के अलावा एक और चौंकाने वाला फैसला किया गया। ड्रीम टीम की कमान वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के कप्‍तान माइकल क्लार्क की बजाए न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम को सौंपी गई है।

ड्रीम टीम के चयन पैनल में ज्यॉफ एलाकार्डीक, एंड्रयू एल्डरसन, हर्ष भोगले, रिचर्ड केटनबर्ग, चोले साल्टू और माइकल वॉन शामिल थे। एलाकार्डीक इस टीम के अगुवा थे। पैनल ने मोहम्मद शमी, उमेश यादव, वहाब रियाज, इमरान ताहिर और आर अश्विन के नामों पर भी काफी चर्चा किया लेकिन अंतिम 12 में उन्हें जगह नहीं दिया गया।

घोषित ड्रीम टीम- ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड, कप्तान), मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड), कुमार संगकारा (श्रीलंका, विकेटकीपर), स्टीवन स्मि‌थ (ऑस्ट्रेलिया), एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), कोरी एंडरसन (न्यूजीलैंड), डेनिएल विटोरी (न्यूजीलैंड), मिचेल स्टॉर्क (ऑस्ट्रेलिया), ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड), मोर्ने मोर्कल (दक्षिण अफ्रीका) और ब्रैंडन टेलर (जिम्बाब्वे, 12वें खिलाड़ी)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें