फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: सूर्यकुमार ने फिर दिखाए पाकिस्तान को तेवर, लगातार दूसरे मैच में सलमान आगा से नहीं मिलाया हाथ

Sun, 21 Sep 2025 07:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

No Handshake Today Match IND vs PAK : इस मैच में एक बार फिर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के सलमान अली आगा को तेवर दिखाए। उन्होंने एक बार फिर टॉस के बाद उनसे हाथ नहीं मिलाया। ऐसा ही उन्होंने पिछले मैच में भी किया था।

विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान की एशिया कप 2025 में एक बार फिर भिड़ंत हो रही है। पिछली बार उनकी टक्कर ग्रुप चरण में हुई थी, अब दोनों सुपर-4 चरण में आमने-सामने आए हैं। इस मैच में एक बार फिर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के सलमान अली आगा को तेवर दिखाए। उन्होंने एक बार फिर टॉस के बाद उनसे हाथ नहीं मिलाया। ऐसा ही उन्होंने पिछले मैच में भी किया था।
विज्ञापन


इस मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय कप्तान ने दिखाए पाकिस्तान को तेवर
यह पहला मौका नहीं है जब भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान टीम की अगुवाई कर रहे सलमान अली आगा को नजरअंदाज किया है। इससे पहले ग्रुप चरण के मैच में भी उन्होंने ऐसा ही किया था, जिसके बाद पाकिस्तान टीम ने भरपूर ड्रामा किया था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को यूएई के खिलाफ मैच से हटाने के लिए दो मेल किए। हालांकि, खेल की वैश्विक संस्था ने उनकी दोनों मांगे खारिज कर दीं। आईसीसी के जवाब से नाखुश पाकिस्तान ने फिर ड्रामा किया और यूएई से उनका मैच करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुआ।

पायक्रॉफ्ट का जवाब और 'माफी'
पीसीबी ने दावा किया कि पायक्रॉफ्ट ने पाकिस्तानी मैनेजर और कप्तान से माफी मांगी। हालांकि, बाद में यह साफ हो गया कि पायक्रॉफ्ट ने सिर्फ 'गलतफहमी पर अफसोस' जताया था, न कि किसी भी नियम के उल्लंघन को स्वीकार किया। आईसीसी ने भी पीसीबी को स्पष्ट कर दिया कि पायक्रॉफ्ट की ओर से किसी तरह का प्रोटोकॉल ब्रेक नहीं हुआ है। अगर उनके पास समय होता तो वह आईसीसी को जानकारी जरूर देते।

आईसीसी ने पीसीबी को दी चेतावनी
पूरे विवाद के बाद आईसीसी ने पीसीबी को चेतावनी जारी की। आईसीसी का मानना है कि यूएई से मैच से पहले पाकिस्तान टीम ने मीटिंग विजुअल्स को सोशल मीडिया पर साझा करके नियमों का उल्लंघन किया। बोर्ड से कहा गया कि भविष्य में इस तरह की हरकत दोहराई न जाए। इतना ही नहीं, नियमों के उल्लंघन और ड्रामे को लेकर आईसीसी पाकिस्तान टीम पर कार्रवाई करने पर भी विचार कर रहा है।

भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है। दोनों को हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह की जगह मौका मिला है। वहीं, पाकिस्तान ने ने भी दो बदलाव किए हैं। हसन नवाज और खुशदिल शाह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान : सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें