पूर्व कोच जॉन बुचनन ने कहा कि भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भले ही आस्ट्रेलियाई टीम ने पांच स्पिनरों को टीम में जगह दी है लेकिन ये स्पिनर ज्यादा प्रभावशाली साबित नहीं होंगे।
पूर्व आस्ट्रेलियाई कोच ने कहा, ‘आप सिर्फ इसलिए स्पिनर को टीम में नहीं चुन सकते कि आपको उन्हें टीम में लेना है। भारतीयों को स्पिन गेंदबाजी खेलने की आदत है और इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि स्पिनर इस सीरीज में कोई प्रभाव डालने जा रहे हैं।’ बुचनन का मानना है कि आस्ट्रेलिया के पास बढ़िया तेज गेंदबाजी यूनिट है और उन्हें सिर्फ उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से तालमेल बिठाने की जरूरत है।