फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में गिल के मैच के लिए दर्शकों को अनुमति नहीं, जानें क्या है कारण

Sat, 03 Jan 2026 08:29 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विजय हजारे ट्रॉफी के दो मैचों में शुभमन गिल हिस्सा लेंगे। हालांकि, आम दर्शकों को मैदान पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा। - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय हजारे ट्रॉफी में आज पांचवें दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशानुसार भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह इस मैच का हिस्सा होंगे। इससे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी इस घरेलू 50 ओवर के टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। कोहली के मैच के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में दर्शकों को अनुमति नहीं दी गई थी और अब गिल का मैच भी आम जनता की उपस्थिति के बिना खेला जाएगा। 
विज्ञापन


 

दो मैच में लेंगे हिस्सा
जयपुरिया कॉलेज के मैदान पर सिक्किम के खिलाफ पंजाब के लिए भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल के मैच के दौरान भी दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं दी गई है। गिल और अर्शदीप तीन और छह जनवरी को सिक्किम और गोवा के खिलाफ पंजाब के अगले दो विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलेंगे। गोवा के खिलाफ मैच केएल सैनी स्टेडियम में होगा, जबकि सिक्किम के खिलाफ स्थानीय कॉलेज के मैदान पर होने वाला मैच सुरक्षा कारणों और दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं होने के कारण दर्शकों के बिना खेला जाएगा।
विज्ञापन

टीवी पर नहीं दिखाया जाएगा मुकाबला
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, छात्रों और कर्मचारियों को परिसर के अंदर आने की अनुमति है, लेकिन निजी बाउंसरों सहित पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। कॉलेज परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मैच का कार्यक्रम बहुत पहले ही तय कर लिया गया था। रोहित शर्मा की वजह प्रशंसकों में उत्साह को देखते हुए, मुंबई का मैच अनंतम स्टेडियम से सवाई मान सिंह स्टेडियम में स्थानांतरित करना पड़ा था। कोहली और रोहित शर्मा के मैचों की तरह गिल का मैच भी टीवी पर या लाइव स्ट्रीम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें