फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीसंत को बैठाने का कारण 'स्लैपगेट कांड' नहीं: द्रविड़

Thu, 18 Apr 2013 01:56 PM IST
जयपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
'स्लैपगेट कांड' के मुख्य किरदार हरभजन सिंह और श्रीसंत का आईपीएल-6 में सामना नहीं हो पाया।
विज्ञापन


राजस्थान की तरफ से खेलने वाले श्रीसंत को मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान अंतिम 11 में जगह नहीं मिली।

हालांकि श्रीसंत के मैदान पर न उतरने का राजस्थान को कोई नुकसान नहीं हुआ और उसने यह मैच भारी अंतर से जीत लिया।

मैच के बाद राजस्थान के कप्तान राहुल द्रविड़ ने इन अटकलों को खारिज किया कि मुंबई के खिलाफ मैच से श्रीसंत को इसलिए बाहर बैठाया गया था ताकि हरभजन से उनका सामना न हो।
विज्ञापन


अभी हाल ही में श्रीसंत और हरभजन सिंह के बीच कुछ वर्ष पहले 'स्लैपगेट कांड' फिर से चर्चा में आ गया था।

जिसके बाद श्रीसंत ने भज्जी को ही इस पूरे विवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया था। ऐसे में मुंबई के खिलाफ मैच में श्रीसंत के नहीं खेलने के पीछे भी इसी विवाद को बड़ी वजह माना जा रहा था।
विज्ञापन


द्रविड़ ने कहा कि श्रीसंत ने चार मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें आईपीएल में आगे तक खेलना है। इसलिए उन्हें आराम दिया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें