फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप 2019 टीम से बाहर होने के बाद रायुडू ने कसा था तंज, अब आया BCCI का बयान

Wed, 17 Apr 2019 09:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंबाती रायुडू - फोटो : अमर उजाला
अंबाती रायुडू ने विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाने के बाद इस फैसले का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया था, लेकिन बीसीसीआई ने बुधवार को कहा कि इस बल्लेबाज पर जुर्माना लगाने की उसकी कोई योजना नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अंबाती रायुडू
इस हैदराबादी खिलाड़ी को मंगलवार को विश्व कप की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिल सकी और ऑलराउंडर विजय शंकर को उन पर तरजीह दी गई। इसके बाद रायुडू ने ट्वीट किया कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे टूर्नमेंट के मैचों को देखने के लिए उन्होंने थ्रीडी चश्मे का ऑर्डर कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
अंबाती रायुडू
मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के शंकर के चयन को सही ठहराने के लिए उनकी ‘3D क्षमता’ का हवाला दिया था, उसके एक दिन बाद ही 3D का जिक्र आया। बीसीसीआई ने इसका संज्ञान ले लिया है लेकिन इसमें चयन नीति की सीधे तौर पर आलोचना नहीं की गई है इसलिए संचालन संस्था इस पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती है।
 

4 of 5
बीसीसीआई
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा, ‘रायुडू ने जो कुछ ट्वीट किया, उसका संज्ञान ले लिया है। लेकिन इस समय भावनाएं काफी जोर से उमड़ रही होंगी, इसे स्वीकार करते हैं। निराशा तो होगी ही और इन भावनाओं को दिखाने के लिए कुछ जरिया भी चाहिए लेकिन यह सीमा से बाहर नहीं होना चाहिए।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंबाती रायुडू
अधिकारी ने कहा, ‘उसे इस निराशा को स्वीकार करने में थेाड़े समय की जरूरत है और इसे समझा जा सकता है। इसके लिए जुर्माने की कोई जरूरत नहीं है और साथ ही वह हमारे स्टैंड बाई में से एक है। अगर किसी को भी चोट लगती है तो उसके जाने का पूरा मौका है।’ रायुडू पिछले महीने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन असफलताओं के बाद विश्व कप टीम में जगह बनाने से चूक गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें