भारतीय मूल के निवेतन राधाकृष्णन को ऑस्ट्रेलिया के अंडर-16 टीम में शामिल किया गया है। निवेतन एक स्पिन गेंदबाज हैं और इससे भी रोचक बात यह है कि वह दोनों हाथों से गेंदबाजी करते हैं। निवेतन के पिता अंबु सेलवन भी क्रिकेटर रह चुके हैं और वह तमिलनाडु के लिए जूनियर स्तर तक क्रिकेट खेल चुके हैं।
2013 में निवेतन के पिता पूरे परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए। निवेतन को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक रहा है और इसी को देखते हुए उनके पिता ने उन्हें सिडनी की एक क्रिकेट अकेडमी में एडमिशन दिला दिया। इसके बाद उनका चयन न्यू साउथ वेल्स की जूनियर टीम में हुआ। अंडर-16 टीम में चयन के बाद एक अखबार से बात करते हुए निवेतन ने कहा कि यह खबर मेरे लिए सपने का सच होने जैसा है।
गेंदबाज के अलावा बतौर ओपनर करते हैं बल्लेबाजी
निवेतन राधाकृष्णन
- फोटो : File
निवेतन दाएं और बाएं हाथ दोनों से स्पिन करते हैं और जरूरत पड़ने पर तेज गेंदबाजी भी कर लेते हैं। इसके अलावा वह टीम में बतौर ओपनर की भूमिका में भी खेलते हैं। उनकी यह सारी खूबियां उन्हें अन्य खिलाड़ियों से बिलकुल अलग ला खड़ा करती हैं।
निवेतन ले चुके हैं हैट्रिक
निवेतन राधाकृष्णन
- फोटो : File
अपनी खूबियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे दोनों हाथ से गेंदबाजी का मेरा क्लब पूरा फायदा उठाता है। दो दिन के ग्रेड मुकाबलों में गर्मियों में बहुत गेंदबाजी करनी होती है। ऐसे में टीम मेरी इस कला का पूरा फायदा उठाती है। बता दें कि पहली बार निवेतन दुनिया के सामने तब आए थे, जब उन्होंने 8 साल की उम्र में चेन्नई में खेले गए टीएनसीए के लोअर डिविजन लीग मैच में हैट्रिक ली थी।