इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में मुंबई ने चेन्नई को अंतिम गेंद पर एक रन से हराकर चौथी बार आईपीएल खिताब जीत लिया। मुंबई की टीम ने फाइनल मुकाबले में 8 विकेट पर 149 रन बनाए, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 148 रन ही बना पाई।
वहीं, मुंबई की इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडिया में नीता स्टेडियम में बैठकर मैच देखने की बजाए, आंखें बंद कर किसी मंत्र का जाप करते हुए नजर आ रही है। टीम की जीत के बाद नीता अंबानी का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस उनसे सफलता के इस मंत्र के बारे में पूछ रहे हैं।
देखें वीडियो: