फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई बल्लेबाज ने खोला राज, भारतीय खिलाड़ियों से उलझने की क्या थी असली वजह

Fri, 24 Nov 2017 08:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
निरोशन डिकवेला - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर पांचवें व अंतिम दिन का अंतिम सेशन पूरी तरह एंटरटेनिंग रहा। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और श्रीलंकाई बल्लेबाज निरोशन डिकवेला के बीच झड़प ने मैच के रोमांच को दोगुना कर दिया। दर्शकों को दोनों खिलाड़ियों के बीच की झड़प बहुत रास आई।
विज्ञापन


श्रीलंकाई बल्लेबाज डिकवेला ने हालांकि स्वीकार किया है कि समय बर्बाद करने के इरादे से उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों से झड़प करना शुरू की। उनका मकसद भारतीय खिलाड़ियों से उलझकर उन्हें परेशान करने का था। टीम इंडिया जीत के बेहद करीब थी, लेकिन खराब रोशनी के कारण वो मैच नहीं जीत सकी। मेजबान टीम को जीत के लिए तीन विकेटों की जरुरत थी। मगर यह मैच ड्रॉ रहा। 

श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने खुलासा किया है कि इन सबकी शुरुआत पारी के 15वें ओवर से हुई थी। डिकवेला ने स्क्वायर लेग की दिशा में एक जबर्दस्त छक्का जड़ा था और स्क्वायर लेग के अंपायर को इशारा करके बताया था कि टीम इंडिया के तीन फील्डर स्क्वायर लेग के पीछे खड़े है, जो नए नियम के मुताबिक गलत है। अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया था।
विज्ञापन

कोहली पहले हुए नाराज, फिर समझ गए चाल

विराट कोहली - फोटो : BCCI
डिकवेला की इस हरकत से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली खुश नहीं थे। उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज को अपना काम करने की सलाह दी। डिकवेला के हवाले से क्रिकबज ने कहा, 'मैंने स्क्वायर लेग के ऊपर से जो छक्का जड़ा, बस यही से इसकी शुरुआत हुई। तीन फील्डर स्क्वायर लेग के पीछे थे और अंपायर नाइजेल लांग का इस पर मैंने ध्यान दिलाया। नो बॉल द्दी और फिर कप्तान विराट कोहली मेरी तरफ आए और बोलने लगे कि वो अंपायर की जिम्मेदारी है, तुम्हें चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। यही से सब कुछ शुरू हुआ।'

ये भी पढ़ें: निरोशन डिकवेला ने किया टाइम बर्बाद, भड़के कोहली-शमी तो अंपायर ने किया बचाव 

उन्होंने आगे कहा कि कोहली को एहसास था कि वो क्या कर रहे हैं, लेकिन शमी को पता नहीं था। विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, 'मैंने सोचा, ये खिलाड़ियों से उलझकर समय बर्बाद करने का शानदार समय है। कोहली ने तुरंत मेरे भाव पहचान लिए और पीछे जाने लगे। फिर मोहम्मद शमी वाला वाकया हुआ। वो मजेदार था। मुझे लगने लगा कि मैंने लड़ाई जीत ली है।'

उन्होंने आगे कहा, 'शमी मेरे पास आए और बोले, देखो इधर, मैं यही का हूं। कोलकाता का हूं। फिर मैंने कहा, मुझे फर्क नहीं पड़ता।' कुछ सेकंड्स के बाद मैंने कहा, 'आप अच्छी गति और उछाल से गेंदबाजी कर रहे हो। वो इससे खुश हुए और वापस अपने रनअप पर चले गए।'
विज्ञापन

टीम इंडिया के खिलाड़ियों को निराश देख ऐसा महसूस कर रहे थे डिकवेला

मोहम्मद शमी - फोटो : BCCI
24 वर्षीय डिकवेला ने स्वीकार किया कि वो भारतीयों को परेशान करने के लिए समय बर्बाद की तकनीक पहचान गया था, जो काम आ रही थी। डिकवेला ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि कप्तान दिनेश चंडीमल ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा था।

उन्होंने कहा, 'जब बल्लेबाजी कर रहा था तब अपना समय ले रहा था। शमी गेंद डालने आए तो भारतीयों के साथ अच्छा नहीं हो रहा था। मैं इस परिस्थिति में बहुत खुश था। मेरे कप्तान दूसरी तरफ से मुझे शांत रहने के लिए बोल रहे थे और अपना नैसर्गिक खेल खेलने की सलाह दे रहे थे। टीम इंडिया के खिलाड़ी निराश हो रहे थे।'

डिकवेला की इस झड़प का अंत मोहम्मद शमी ने धमाकेदार अंदाज में किया। उन्होंने कप्तान दिनेश चंडीमल को पवेलियन भेजा। थोड़ी ही देर बाद भुवनेश्वर कुमार ने डिकवेला को LBW आउट करके मैच में जान लौटा दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें