निदाहास ट्रॉफी में आज टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में बांग्लादेशी जब मैदान पर उतरेंगे तो उनके बाजुओं पर काली पट्टी बंधी होगी। दरअसल बांग्लादेश का एक प्लेन हाल ही में नेपाल में क्रैश हो गया था, जिसमें कई लोगों के मारे गए थे।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है, ''बांग्लादेश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम फिलहाल श्रीलंका में
निदाहास ट्रॉफी में हिस्सा ले रही है। टीम प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत के खिलाफ मुकाबले में हाथ में काली पट्टी बांधकर उतरेगी।' इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने प्लेन क्रैश हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक भी व्यक्त किया।'
इसके अलावा बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि यूएस-बांग्लादेश एयरलाइन के काठमांडू में क्रैश में मारे गए लोगों और उनके परिजनों के प्रति शोक वक्त करता है। साथ ही इस हादसे में घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता है।