फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयवर्धने का शतक भी टीम को जीता नहीं पाया

Mon, 12 Jan 2015 11:17 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सात मैचों की इस सीरीज में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहली बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। मात्र दस रन के स्कोर पर दिमोथ कामूरत्ने मात्र 5 रन के निजी स्कोर पर एडम मिलने के शिकार बने।
विज्ञापन


फिर कप्तान कुमार संगकारा भी ज्यादा नहीं चले और टीम का स्कोर 16 रन की बढ़ा था कि मिलने ने उन्हें भी आउट कर दिया। संगकारा ने 4 रन बनाए। तिलकरत्ने दिलशान के साथ महिला जयावर्धने ने दिया।

हालांकि दिलशान भी ज्यादा नहीं टिके, उन्होंने 19 रन बनाए। जयावर्धने ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक छक्का और 12 चौकों की मदद से 104 रन बनाए। उन्हें मैक क्लेंघन ने आउट किया।
विज्ञापन


वहीं गेंदबाजी में क्लेघन ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए जबकि मिलने को 2 विकेट मिले। नॉथन मैक्यूलम और कोरी एंडरसन को 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन

कोरी एंडरसन ने दिखाया दम

न्यूजीलैंड की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही। नुवान कुलासेकरा ने पहले ही ओवर में मार्टिन गुपटिल को बिना कोई खाता खोले पवेलियन भेजा। हालांकि किंवी कप्तान बैंडन मैक्यूलम ने तूफानी पारी खेली।

मैक्यूलम ने सिर्फ 29 गेंदों में 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से 51 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के 218 रनों के लक्ष्य को 7 ओवर रहते ही हासिल कर दिया।

श्रीलंका की ओर से कुलासेकरा, दिलशान और सचित्रा ने 2-2 विकेट लिए। जबकि शामिंडा इरंगा को एक सफलता मिली।

मैच के हीरो कोरी एंडरसन रहे। उन्होंने न सिर्फ गेंदबाजी बल्कि बैटिंग में भी अपना हुनर दिखाया। उन्होंने शानदार 81 रन बनाए। जिसमें 1 छक्का और 11 चौके शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें