फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में 'लकी' न्यूजीलैंड को मिला मनचाहा गिफ्ट

Sat, 21 Mar 2015 04:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच के साथ ही भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ न्यूजीलैंड भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। अपने होम ग्राउंड वेलिंगटन में वेस्टइंडीज पर 143 रनों की बड़ी जीत के साथ कींवी टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने अभी तक सभी मैच अपने होम ग्राउंड में ही खेले है। जिसका उसे बहुत फायदा मिला। दरअसल, मेजबानी करने वाले देशों के लिए एक फायदा यह होता है कि वह अपने लीग मैच होम ग्राउंड में खेल सकता है। जिसमें न्यूजीलैंड ने लीग मैचों के दौरान तीन बार विश्व चैंपियन रही ऑस्ट्रेलिया को भी बड़ी पटखनी दी थी।

इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड बहुत भाग्यशाली रहा है कि न्यूजीलैंड को अपने लीग मैचों के अलावा क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी अपने होम ग्राउंड में खेला। इतना ही नहीं सेमीफाइनल में भी न्यूजीलैंड ऑकलैंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया भी रही 'लकी'

न्यूजीलैंड के साथ ऑस्ट्रेलिया भी इस बार वर्ल्ड कप 2015 की मेजबानी कर रहा है। इसलिए 'लकी' का खिताब न्यूजीलैंड के साथ ऑस्ट्रेलिया को भी दिया जा सकता है। हांलाकि न्यूजीलैंड के खिलाफ एक लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड की धरती में उससे मुकाबला करना पड़ा था। लेकिन बाकी सभी मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपनी ही धरती में खेले है। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपने होम ग्राउंड एडिलेड में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

सेमीफाइनल में ‌ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला सिडनी में गत वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के साथ है। 26 मार्च को होने वाले इस महामुकाबले में ऑस्ट्रेलिया अपने होम ग्राउंड में खेलने का फायदा जरुर उठाएगा। वहीं, फाइनल मैच 29 मार्च को मेलबर्न में खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें