फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बावजूद वेस्टइंडीज यहां मार गया बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
वेलिंगटन में हुए चौथे और आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड के हीरो कींवि टीम के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल रहे। उन्होंने नाबाद मात्र 163 गेंदों में 237 रनों की आतिशी पारी खेली।
विज्ञापन


इस तोड़ू-फोड़ू पारी में उन्होंने 24 चौके और 11 छक्के लगाए। चौके और छक्के में उन्होंने कुल 162 रन बनाए। गुप्टिल ने शुरु के 120 गेंदों में 117 बनाए थे। जबकि आखिरी 43 गेंदो में 279 के स्ट्राइक रेट से 120 रन कूट डाले।

गुप्टिल ने इस मैच में कुल 35 बाउंड्री लगाई। इस आतिशी बल्लेबाजी के साथ ही वह ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे वनडे बल्लेबाज बन गए है। एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का खिताब टीम इंडिया के रोहित शर्मा (42) के नाम है। रोहित ने नवंम्बर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी में 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

गेल की बदौलत विंडीज ने न्यूजीलैंड को हराया

न्यूजीलैंड ने 50 ओवरों की पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाए थे। जिसमें मार्टिन गुप्टिल के 11 छक्कों की बदौलत टीम ने कुल 15 छक्के लगाए। वहीं, दूसरी ओर वेस्टइंडीज भले ही 31वें ओवर में ही 250 रनों पर ऑलआउट हो गई, लेकिन ‌क्रिस गेल के आठ छक्कों की बदौलत वेस्टइंडीज ने मात्र 30.3 ओवर में 16 छक्के लगा लिए।

वेस्टइंडीज की टीम विकेट की पतझड़ पर काबू नहीं पा सकी, जिस वजह से उसे अपने हाथों से मैच गंवाना पड़ा। जहां न्यूजीलैंड ने 41.2 ओवर में 250 रन बनाए थे, उसके जवाब में कैरिबियाई टीम मात्र 30 ओवर में 250 रन बना चुकी थी।

क्वार्टर फाइनल की इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज ने अपना एक शर्मनाक रिकॉर्ड कायम रखा है। वेस्टइंडीज इकलौती ऐसी टीम है जो आज तक 300 से ऊपर का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है। दूसरी बार बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज का सर्वाधिक स्कोर 300 रन है। फरवरी 2004 में दक्षिण अफ्रीका ने विंडीज को 298 रनों का टारगेट दिया था। जिसे वेस्टइंडीज जीत गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें