भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट का रोमांच दीपावली के तुरंत बाद शुरू होगा। 22 अक्टूबर को पहला वन डे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत को उसी की सरजमीं पर हराना आसान नहीं है। ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया ने हाल ही में पांच मैचों की सीरीज में 4-1 से हराया है। टीम इंडिया कीवी टीम को भी तीन मैचों की वन डे सीरीज में हराना चाहेगी। टीम इंडिया की राह में न्यूजीलैंड के ये पांच बड़े खिलाड़ी बाधा खड़ी कर सकते हैं। वजह यह है कि यह पांचों बड़े खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं। इन सभी के पास भारतीय सरजमीं पर क्रिकेट खेलने का काफी अनुभव है।
विज्ञापन
IPL के ये कीवी स्टार्स बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब
2 of 6
केन विलियमसन
- फोटो : IPL official web
केन विलियमसन
कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन सनराइज हैदरबाद की ओर से खेलते हैं। आईपीएल के एक सीजन में लगभग 15 मैच खेलने का अनुभव रखे विलियमसन को सीरीज में टीम इंडिया के गेंदबाजों का सामना करने परेशानी कम होगी। विलियमसन वैसे भी विश्व स्तरीय क्रिकेटर हैं। पिछली वन डे सीरीज में उन्होंने दो शतक लगाए थे। उनकी तुलना टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से होती है।
विज्ञापन
IPL के ये कीवी स्टार्स बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब
3 of 6
guptill
मार्टिन गुप्टिल
दुनिया में तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। विस्फोटक ओपनर के रूप में विख्यात मार्टिन गुप्तिल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब से खेलते हैं। भारतीय पिचों पर तेज शुरुआत दिलाकर टीम इंडिया के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। गुप्तिल मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में खेल चुके हैं।
IPL के ये कीवी स्टार्स बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब
4 of 6
रॉस टेलर
रॉस टेलर
न्यूजीलैंड के मध्यमक्रम के धाकड़ बल्लेबाज रॉस टेलर को आईपीएल 2017 में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। लेकिन वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेल चुके हैं। भारतीय मैदानों में पर अच्छी बल्लेबाजी करने का टेलर को भी अनुभव है। भारतीय पिचों पर तूफानी बैटिंग कर टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं।
विज्ञापन
IPL के ये कीवी स्टार्स बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब
5 of 6
बोल्ट
ट्रेंट बोल्ट
इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी की थी। लेफ्ट आर्म स्विंग गेंदों से टीम इंडिया के बल्लेबाजों के सामने परेशानी खड़ी कर सकते हैं। विकेट के दोनों ओर स्विंग कराने में माहिर हैं। नई गेंद से घातक हो सकते हैं। टीम इंडिया के बल्लेबाजों को शुरू में इनसे सावधान रहना होगा।
IPL के ये कीवी स्टार्स बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब
6 of 6
southee
टिम साउथी
टिम साउथी आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेले हैं। विकेट टू विकेट तेज गेंद फेंक कर रन रोकने के साथ साथ अपनी टीम को शुरुआती सफलता दिला सकते हैं। बोल्ट और साउथी की गेंदबाजी विश्व स्तरीय है। इसके अलावा गेंदबाज एडम मिलने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से खेलते हैं। मैट हेनरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के सदस्य हैं। लॉकी फर्गुसन राइजिंग पुणे वारियर्स से खेलते हैं।