न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाक क्रिकेट टीम को दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बुरी तरह हार गई। हालांकि पहले मैच में पाक 16 रन से जीतने में कामयाब रहा था। लेकिन दूसरे मैच में पाक को न विकेट मिला और न ही जीत।
इससे पहले टॉस जीतकर पाक टीम ने बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवरों में 7 विकेट पर 168 रनों का तगड़ा टारगेट दिया। इसमें शोएब मलिक ने 39 जबकि उमर अकमल ने नाबाद 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
लेकिन न्यूजीलैंड ने इस बार पिछले मैच की तरह गलती नहीं की और पिछली हार का बदला बखूबी लिया। ओपनिंग जोड़ी मार्टिन गुप्टिल और केन विलियमसन की उतरी। दोनों ने पाक गेंदबाजों को खूब रुलाया।