फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड में एनाउंसर ने कसा पाक खिलाड़ी पर तंज, पड़ी फटकार

Thu, 28 Jan 2016 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पर तंज कसने के लिए स्टेडियम एनाउंसर को फटकार लगाई है।
विज्ञापन


मेहमान टीमों के खिलाफ घरेलू मैचों में सालों से एनजेडसी के लिए घोषणाएं करने वाले मार्क मैकलियोड ने वेस्टपैक स्टेडियम में आमिर की गेंदबाजी के दौरान ‘कैश रजिस्टर का साउंड इफेक्ट’ चला दिया था।

कैश रजिस्टर का इस्तेमाल नकद राशि रखने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंग में फंसे थे आमिर

एनजेडसी के सीईओ डेविड व्हाइट ने कहा कि इसके बाद से वह पाकिस्तान टीम से माफी मांग चुके हैं और अब मैकलियोड को सार्वजनिक तौर पर फटकार लगाई गई है।

23 वर्षीय तेज गेंदबाज आमिर 2010 में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में अपनी भूमिका के लिए निलंबन और जेल की सजा काटने के बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे पर आए हैं।

व्हाइट ने फेयरफैक्स न्यूजीलैंड से कहा, ‘मुझे लगता है कि यह साउंड इफेक्ट देना अनुचित और अपमानजनक था। मैंने माफी मांगने के लिए पाकिस्तान के टीम प्रबंधन से संपर्क किया और उन्हें आश्वासन दिया कि ऐसा दोबारा नहीं होगा।’

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें