जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में हार के बाद लगातार दो मैच जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज अपने नाम कर दी है।
कप्तान केन विलियम्सन (90) की मदद से न्यूजीलैंड ने तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 38 रनों से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की।
लगातार छठी बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले विलियम्सन ने चौथे विकेट पर ग्रांट इलियट (36) के साथ 70 रनों की साझेदारी की।
न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 273 रन बनाए लेकिन जिम्बाब्वे की टीम 47,4 ओवरों में 235 रनों पर सिमट गई।
मस्काद्जा (57) और चिभाभा (32) ने पहले विकेट पर 97 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की। सीन विलियम्स ने भी 63 रन बनाए।
लेकिन मेहमान टीम के गेंदबाजों ने सही समय पर विकेट चटकाकर जीत हासिल करने में मदद की। मैक्लेनघन ने 36 रन देकर तीन विकेट लिए।