फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने बनाया क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, एक पारी में 490 रन ठोक रचा इतिहास

Sat, 09 Jun 2018 07:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। आरलैंड के खिलाफ वनडे मैच में कीवी टीम ने एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का विश्व रिकार्ड अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड महिला टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 490 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरुष और महिला क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर है।

 
विज्ञापन

2 of 4
इस दौरान कीवी कप्तान सुजी बेट्स ने शतक ठोकते हुए सर्वाधिक 151 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 94 गेंदों का सामना करते हुए 24 चौकों और दो छक्के भी जमाए। सुजी बेट्स के अलावा मैडी ग्री ने 121 रन का योगदान दिया। दो शतकों के अलावा मैच में 2 अर्धशतक भी लगाए गए। जदेस वाकिसन ने 62 तो अमेलिया केर ने 81 रनों की पारियां खेलीं। दोनों नाबाद पैवेलियन लौटीं।
विज्ञापन

3 of 4

पुरुष क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। अगस्त 2016 में नॉटिंघम के मैदान पर हुए मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए इंग्लिश बल्लेबाजों ने 444/3 का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया था। वनडे में भारतीय महिला टीम का सर्वोच्च स्कोर 358/2 है, जो उसने आयरलैंड के खिलाफ पिछले साल मई में बनाया था।

विज्ञापन

4 of 4
इसके पहले भी सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड महिला टीम के ही नाम था। जो कीवी टीम ने 20 साल पहले जनवरी 1997 में पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा किया था, तब ब्लैक कैप्स ने 5 विकेट खोकर 455 रन बनाए थे। महिला क्रिकेट में अबतक तीन बार हुआ हुआ कि स्कोर 400 के पार पहुंचा हो। इस लिस्ट में दो बार न्यूजीलैंड तो एकबार ऑस्ट्रेलिया का नाम आता है।

बड़ी खबर:- इन 5 कारणों से सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का हुआ टीम इंडिया में सिलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें