शॉर्ट पिच गेंदों के विशेषज्ञ नील वेगनर (5/45) के शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में पारी एवं 12 रन से हरा दिया। पहला टेस्ट न्यूजीलैंड ने 52 रन से जीता था। वर्षा बाधित मुकाबले में पहले दो दिन खेल नहीं हो पाया था।
पांचवें दिन पहले सत्र में ही बांग्लादेश की टीम 56 ओवरों में 209 रन पर ऑलआउट हो गई। एक मैच शेष रहते मेजबान टीम ने सीरीज अपने कब्जे में कर ली। न्यूजीलैंड ने पहली बार लगातार पांचवीं सीरीज जीती है। वेगनर ने मैच में कुल नौ विकेट लिए।
न्यूजीलैंड ने मैन ऑफ द मैच रहे रॉस टेलर (200*) की मदद से छह विकेट पर 432 रन बनाकर पारी घोषित की थी। पहली पारी में 221 रन से पिछड़ी बांग्लादेश ने पांचवें दिन तीन विकेट पर 80 रन से आगे खेलना शुरू किया था। बांग्लादेश की ओर से कप्तान महमुदुल्लाह रियाद (67) और मोहम्मद मिथुन (47) ने ही कुछ संघर्ष किया।