फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किस्मत से विश्व कप 2019 के फाइनल में पहुंचा था न्यूजीलैंड'

Mon, 14 Sep 2020 03:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि न्यूजीलैंड भाग्यशाली था कि वह 2019 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा, लेकिन उसके लिए अब कुछ विशेष हासिल करने का समय है। IPL में KKR के मुख्य कोच मैकुलम ने एक पोडकास्ट में कहा, 'मुझे पता है कि पिछले साल वे वर्ल्ड चैंपियन बनने वे बहुत करीब आ गए थे, लेकिन मुझे लगा कि वे थोड़े भाग्यशाली थे कि उस स्थिति में पहुंच सकें।'

विज्ञापन


पिछले साल जुलाई में विश्व कप के बेहद ही रोमांचक फाइनल के सुपर ओवर के टाई होने के बाद भी न्यूजीलैंड को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वे वास्तव में कुछ विशेष करने के करीब हैं। केन विलियमसन की कप्तानी और कुछ अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में ऐसा कोई कारण नहीं है कि वे अच्छा नहीं करें।'

भारत अगले तीन वर्षों में दो विश्व कप की मेजबानी करेगा, जिसमें 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप और 2023 में एकदिवसीय विश्व कप शामिल है। इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 विश्व को 2022 के लिए टाल दिया गया। अपनी कप्तानी में 2015 में न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने वाले मैकुलम ने कहा, 'मुझे लगता है कि अब वक्त आ गया है जब उन्हें रेत पर लकीर खिंचनी होगी। मुझे लगता है उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें सिर्फ न्यूजीलैंड ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट की अच्छी समझ है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'विलियमसन शानदार तरीके से टीम का नेतृत्व करते हैं। मुझे लगता है उनमें अब आत्मविश्वास भी है। इससे पहले लंबे समय तक हम यह सोचते रहे कि बड़े देशों की तरह हमारे पास संसाधन नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें