फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रावो को बीच मैदान साथी खिलाड़ी ने दी भद्दी गाली, छूटा था आसान कैच, देखें VIDEO

Fri, 11 Dec 2020 04:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रावो, ग्रैबियल - फोटो : social media
विज्ञापन

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच वेलिंग्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। हैनरी निकोलस (117*) के शानदार शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने बेसिन रिजर्व की कठिन पिच पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को छह विकेट पर 294 रन बना लिए। दरअसल, मैच का पहला दिन हैनरी निकोलस के लिए काफी खास रहा क्योंकि उन्हें इस मैच के दौरान तीन जीवनदान मिले, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। 

विज्ञापन


शैनन गेब्रियल ने खोया आपा
वहीं, मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शैनन गेब्रियल को मैच के दौरान आपा खोते हुए देखे गया। पारी के 41 वें ओवर के दौरान हैनरी निकोलस बल्लेबाजी कर रहे थे जब वह सिर्फ 47 रन पर थे तभी स्लिप पर खड़े डैरेन ब्रावो ने गेब्रियल की गेंद पर उनका आसाना सा कैच छोड़ दिया। 
 

चेमार होल्डर ने भी छोड़ा निकोलस का कैच
उसी स्कोर पर चेमार होल्डर ने भी उनका कैच छोड़ा। कैच छूटने के बाद गेब्रियल को डैरेन ब्रावो के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


निकोलस का छठा टेस्ट शतक 
निकोलस ने अपना छठा टेस्ट शतक पूरा करते हुए 117 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। उन्होंने 14 टेस्ट पारियों में पहला अर्धशतक पूरा किया। आखिरी बार उन्होंने पिछले साल अगस्त में 50 रन बनाए थे। निकोलस ने यंग के साथ 70 और बी जे वाटलिंग के साथ 83 रन की साझेदारी की। 

गैब्रियल ने पूरा किया अपना 150वां टेस्ट विकेट
चाय के बाद कप्तान होल्डर ने दूसरी स्लिप में विल यंग का शानदार कैच लपका। यह गैब्रियल का 150वां टेस्ट विकेट था। यंग 43 रन बनाकर आउट हुए। गैब्रियल ने टॉम ब्लंडेल और रोस टेलर को पहले सत्र में ही पवेलियन भेज दिया था। चेमार होल्डर ने न्यूजीलैंड के कप्तान टाम लाथम को आउट किया। केन विलियमसन की गैर मौजूदगी में लाथम कप्तानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें