फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvWI: वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के करीब न्यूजीलैंड, दूसरे टेस्ट में भी जीत पक्की

Sun, 13 Dec 2020 03:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस जीत से न्यूजीलैंड की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिपर में इंग्लैंड से ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। न्यूजीलैंड की टीम इतिहास में पहली बार नंबर एक टेस्ट रैंकिंग का स्थान हासिल करने का दावा भी पेश कर सकती है।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया और मेजबान टीम पारी की जीत और श्रृंखला में स्वीप करने के करीब है। स्टंप तक वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 244 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी। फिर खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी रोक दिया गया। वह अब भी न्यूजीलैंड से 85 रन से पिछड़ रही है जिसने उसे ऑलोआन दिया।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 460 रन बनाए थे और वेस्टइंडीज को 131 रन पर समेट दिया, जिससे वह 329 रन से आगे थी और उसने फालोआन देने का फैसला किया। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर 60 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे, उन्होंने जोशुआ डा सिल्वा (25) के साथ सातवें विकेट के लिए नाबाद 74 रन की भागीदारी निभाकर न्यूजीलैंड की जीत का इंतजार बढ़ा दिया। इससे पहले सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने टेस्ट मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, उन्होंने 68 रन बनाकर अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

तीसरे विकेट के लिए 89 रन की भागीदारी भी निभाई जो न्यूजीलैंड की जीत में शुरुआती बाधा बनी। वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम ने अभी तक श्रृंखला में बड़ी साझेदारी नहीं निभायी है और वह चार पारियों में अभी 250 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच पाई है। पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के सात विकेट पर 519 रन के जवाब में टीम 138 और 247 रन पर सिमट गई थी, जिसमें उन्हें पारी और 134 रन से हार का सामना करना पड़ा था। कैंपबेल और होल्डर ने रविवार को मेहमान टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी की जिससे न्यूजीलैंड को जीत हासिल करने के लिए चौथे दिन क्रीज पर उतरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें