न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच नेलसन के सैक्सटन ओवल खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने जीत लिया है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 47 रन से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 19 ओवर में 140 रन बनाकर आउट हो गई।
पढ़ेंः- ट्रेंट बोल्ट ने पकड़ा ऐसा कैच, जिसे देखकर हर कोई कह उठेगा 'ओ माय गोड'
कीवी टीम की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने 4 चौके और 2 छक्के की मदद से शानदार 55 रन की पारी खेली। वहीं, सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने भी 53 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में टिम साउदी और सेथ रेंस ने 3-3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की जीत सुनिश्चित कर दी। ग्लेन फिलिप्स को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।