फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: श्रीलंका के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगा 'अंडरडॉग' न्यूजीलैंड

Fri, 31 May 2019 08:02 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका - फोटो : social media
विज्ञापन

चार साल पहले उपविजेता रही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम विश्व कप में अपने अभियान का आगाज खराब फॉर्म से जूझ रही श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को कार्डिफ में करेगी। छह बार सेमीफाइनल में हारने के बाद न्यूजीलैंड 2015 में विश्व कप फाइनल में पहुंचा लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसका खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया।

विज्ञापन


उसके बाद ब्रेंडन मैक्कुलम की जगह केन विलियमसन कप्तान बनाए गए लेकिन 2015 की टीम में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। पिछले विश्व कप के बाद से न्यूजीलैंड विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचा लेकिन दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत ने उसे उसकी धरती पर हराया।

शानदार फॉर्म में हैं रॉस टेलर

विश्व कप से पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया लेकिन दूसरे मैच में वेस्टइंडीज से हार गया। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स फ्रैंकलिन को यकीन है कि कीवी टीम पहली बार विश्व कप जीत सकती है।

‘हम अंडरडॉग साबित हो सकते हैं’

बकौल फ्रैंकलिन, ‘न्यूजीलैंड के बारे में कोई बहुत ज्यादा बात नहीं कर रहा है जो अच्छा है। हम अंडरडॉग साबित हो सकते हैं। मुझे यकीन है कि यह टीम विश्व कप जीत सकती है।’

शानदार फॉर्म में हैं रॉस टेलर

रॉस टेलर शानदार फॉर्म में हैं और पिछले साल 90 से अधिक की औसत से रन बनाए। वहीं विलियमसन और मार्टिन गुपटिल भी खतरनाक बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डि ग्रैंडहोम और टिम साउदी पर दारोमदार रहेगी जबकि स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी ईश सोढी और मिशेल सेंटनर पर रहेगी।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

न्यूजीलैंड टीम का पलड़ा 1996 की चैंपियन लेकिन वनडे रैंकिंग में नौंवे स्थान पर खिसकी श्रीलंका पर भारी लग रहा है। नए कप्तान दिमुथ करूणारत्ने चार साल बाद वनडे टीम में लौटे हैं और पिछले नौ में से आठ वनडे हार चुकी टीम की जिम्मेदारी उन पर है।

‘श्रीलंकाई टीम में कई मैच विनर हैं’

पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने कहा, ‘श्रीलंका विश्व कप में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता है। टीम में कुछ बदलाव हैं। कप्तान ने खुद काफी समय से वनडे क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन वह शानदार खिलाड़ी है। टीम में कई मैचविनर हैं और चार-पांच मैच जीतकर हम सेमीफाइनल तक पहुंच सकते हैं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें