फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे वनडे से पहले कीवी खिलाड़ी फर्ग्यूसन का बड़ा बयान, बोले- वापसी करेगी टीम

Fri, 25 Jan 2019 08:34 AM IST
Priyesh Mishra स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच को अपने नाम करते ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब दूसरे वन-डे से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी लॉकी फर्ग्यूसन ने बड़ा बयान दिया है, उनका कहना है कि टीम आने वाले मैचों में वापसी करेगी।
विज्ञापन


फर्ग्यूसन ने कहा, 'पहले मैच में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं था। मुझे पता है कि हमें स्कोरबोर्ड में रन लगाने चाहिए थे। खिलाड़ियों को पता है कि उनसे कहां गलती हुई है और हम इससे बाहर आ जाएंगे। हम दूसरे वनडे में निश्चित तौर पर अच्छा करेंगे और हमें दूसरे मैच का बेसब्री से इंतजार है।'

पहले वनडे में न्यूजीलैंड टीम सिर्फ 157 रनों पर ढेर हो गई थी। इस पर फर्ग्यूसन ने कहा, 'क्रिकेट के खेल में ऐसा होता रहता है और मेरा मानना है कि जब आप भारत जैसी टीम के खिलाफ खेलते हैं तो आप हर समय आक्रामक होकर नहीं खेल सकते। लेकिन अगल मैच में हम वापसी करेंगे।'
विज्ञापन


आपको बता दें कि पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 26 जनवरी को खेला जाएगा। इससे पहले नेपियर में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की थी। 

न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे टीम ने 34.5 ओवरों में 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। भारत की तरफ से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा नाबाद 75 रनों की पारी खेली।

धवन के अलावा विराट कोहली ने 45, अंबाती रायुडू ने नाबाद 13 और रोहित शर्मा ने 11 रन बनाए। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें