फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट सिस्टम पर विलियमसन ने उठाए सवाल, बोले- यह समझ से बाहर

Thu, 20 Feb 2020 02:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने गुरुवार को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के प्वाइंट सिस्टम पर सवाल उठाया है। केन का कहना है कि उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का प्वाइंट सिस्टम समझ नहीं आ रहा है। इस चैंपियनशिप में सीरीज कितने भी मैचों की हो, टीम को अधिकतम 120 अंक ही मिलेंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
प्वाइंट सिस्टम के मुताबिक आगामी दो मैचों की सीरीज में हर मैच में जीतने पर 60 अंक दिए जाएंगे। वहीं एशेज में एक टेस्ट जीतने पर 24 ही अंक मिलेंगे क्योंकि उसमें पांच मैच होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
विलियमसन ने कहा कि यह दिलचस्प है। मुझे नहीं लगता कि यह उचित है। मगर टेस्ट में प्रतिस्पर्धा शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं जो पहले नहीं थी। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप सही दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि यह परफेक्ट नहीं है लेकिन पहले साल या दो साल बाद इसे बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

4 of 5
केन विलियमसन - फोटो : social media
उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि आने वाले समय में इसका बेहतर रूप देखने को मिलेगा। न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज रॉस टेलर ने उनके सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि अंक व्यवस्था के साथ शुरूआती दौर की कुछ दिक्कतें हैं लेकिन इसने टेस्ट में प्रतिस्पर्धा तो शुरू की है। यह आदर्श नहीं है लेकिन पहले की स्थिति से कहीं बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया
बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में विराट की अगुवाई वाली टीम इंडिया 360 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। दूसरे स्थान पर 296 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया है। तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमशः इंग्लैंड (146) और पाकिस्तान (140) है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें