इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने गुरुवार को चौथे वन-डे में टीम इंडिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने युवा शुभमन गिल को डेब्यू का मौका दिया है। गिल को एमएस धोनी ने वन-डे कैप सौंपी।
न्यूजीलैंड ने चौथे वन-डे के लिए अपनी टीम में कुल तीन बदलाव किए हैं। टिम साउदी, कॉलिन मुनरो और लोकी फर्ग्यूसन इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। मार्टिन गप्टिल के साथ निकोल्स ओपनिंग करेंगे। टीम इंडिया ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। शुभमन गिल को डेब्यू का मौका मिला जबकि मोहम्मद शमी की जगह खलील अहमद को शामिल किया गया है।
टीम इंडिया अगर 4-0 की बढ़त बना लेती है तो किसी भी प्रारूप में 52 साल में न्यूजीलैंड में यह उसकी सबसे बड़ी जीत होगी। भारत ने पहली बार 1967 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था। भारत ने एशिया के बाहर अब तक इंग्लैंड और जिंबाब्वे में ही लगातार चार या उससे अधिक वनडे जीते हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
टीम इंडिया - रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और खलील अहमद।
न्यूजीलैंड - मार्टिन गप्टिल, हेनर निकोल्स, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जिमी निशाम, मिचेल सैंटनर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टॉड एस्टल, मैट हेनरी और ट्रेंट बोल्ट।