फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट में 'काला जादू', न्यूजीलैंड का रहा सबसे शानदार साल

Mon, 29 Dec 2014 02:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट में 'काला जादू' का जलवा दिखा और उसने इतिहास में अपना अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन कर दिखाया। काला जादू यानी न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम ने श्रीलंका को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराते हुए 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की यह जीत इस मायने में बेहद खास है क्योंकि उसकी इस साल में टेस्ट मैच में यह पांचवीं जीत है। टेस्ट इतिहास में एक साल में पहली बार किवी टीम ने 5 मैच जीते हैं।

क्राइस्टचर्चा में खेले गए मैच के चौथे दिन ही जीत के लिए मिले 105 रनों के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया।

न्यूजीलैंड ने 50 रन से पहले टॉम लाथम (17) और हैमिश रदरफोर्ड (10) के विकेट गंवा दिए, लेकिन इसके बाद केन विलियम्सन और रॉस टेलर ने तीसरे विकेट के लिए अटूट 64 रनों की साझेदारी कर टीम को शानदार जीत दिला दी।
विज्ञापन


इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी में बनाए 441 रनों के जवाब श्रीलंका की पहली पारी महज 138 रनों पर सिमट गई थी, इसके बाद फॉलोआन खेलने को मजबूर हुई श्रीलंका की टीम ने दूसरी पारी में सुधरा हुआ प्रदर्शन किया। श्रीलंका की दूसरी पारी 407 रन पर आउट हो गई। उसकी पारी में कप्तान ब्रैंडन मैकुलम (192) में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और कई रिकॉर्ड्स बनाते हुए टीम को एक ही दिन में चार सौ के पार पहुंचा दिया था।

मेहमान टीम की ओर से ओपनर दीमुथ करुणरत्ने ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 152 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 66 रनों का योगदान दिया।

लेकिन श्रीलंकाई टीम के अन्य बल्लेबाज ट्रेंट बॉल्ट और टिम साउदी की कहर के आगे टिक नहीं सके। दोनों गेंदबाजों ने 4-4 विकेट निकाले।

श्रीलंका के लिए शर्मनाक यह रहा कि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 5 विकेट पर 293 रन था और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर 53 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन आज चौथे दिन 14 रनों के अंदर शेष 5 बल्लेबाज आउट हो गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें